वोटर कार्ड बनाने में हो रही है गड़बड़ी को लेकर लोगों में फैला रहा है आक्रोश | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

वोटर कार्ड बनाने में हो रही है गड़बड़ी को लेकर लोगों में फैला रहा है आक्रोश | New India Times

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में वोटर कार्ड बनाने में बड़ी ही लापरवाही बरती जा रही है जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वोटर कार्ड बनाने में हो रही है गड़बड़ी को लेकर लोगों में फैला रहा है आक्रोश | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के न्यू कबाड़ खाना, काजिक केम्प, सिंधी कॉलोनी के अधिकांश लोगों के अभी हाल ही में बने वोटर कार्ड में भारी गड़बड़ी की गई है। कार्ड में किसी की जन्म तिथि ग़लत है तो किसी का नाम ही ग़लत लिखा हुआ है जबकि वोटर आई-कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसका इस्तेमाल न सिर्फ वोट डालने के लिए बल्कि दूसरे कामों में भी पहचान बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन वोटर कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों की लापरवाही के चलते जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिस से जनता में आक्रोश का माहौल है।

वोटर कार्ड बनाने में हो रही है गड़बड़ी को लेकर लोगों में फैला रहा है आक्रोश | New India Times

अब देखना यह है कि इस भारी गड़बड़ी के सामने आने पर चुनाव आयोग ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है। वहीं वार्ड 17 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी नईम सैफी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि ऐसे लापरवाह कर्मचारियों को हटा देना चाहिऐ जिनकी वजह से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version