पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी सिलेंडर ब्लास्ट की झूठी सूचना, गलत सूचना देने वाले को पुलिस कर रही है तलाश | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी सिलेंडर ब्लास्ट की झूठी सूचना, गलत सूचना देने वाले को पुलिस कर रही है तलाश | New India Times

सीतापुर जिला के लहरपुर कस्बा के मोहल्ला शेख टोला के निकट डंडा टेक वस्त्रालय के पास से एक अज्ञात नंबर से डॉयल 100 व फायर बिग्रेड को सिलेंडर फटने की सूचना दी गई। सुचना पर डॉयल 100 के जवान व फायर बिग्रेड की गाड़ी ने पहुच कर जिस नंबर से फोन आया था उस पर कॉल की तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। इस बात की जानकारी लहरपुर क़स्बा इंचार्ज को दी गई। जानकारी पाकर एक गाड़ी डॉयल 100 व क़स्बा इंचार्ज रोहित दुबे अपने दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और क़स्बा इंचार्ज ने भी कोशिस की अज्ञात नंबर का पता लगाने की लेकिन समाचार लिखे जाने तक अज्ञात नंबर की पुष्टि नहीं हो पाई थी। वही आसपास के लोगों की मानें तो इस तरह की गलत सुचना कई बार पुलिस और फायर बिग्रेड को दी जा चुकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version