हत्या और लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बोलेरो, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व 6 मोबाइल फोन बरामद | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​हत्या और लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बोलेरो, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व 6 मोबाइल फोन बरामद | New India Times5 मार्च 2017 को आसाम रोड पर कल्पीपारा के पास, ड्राइवर इरफान पुत्र साबिर निवासी गुल्लावीर कालोनी थाना दरगाह शरीफ बहराइच की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या कर उसके पास से बोलेरो गाड़ी- UP 61 Q 0306 लूट ले गये थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना दरगाह शरीफ में सीआर नं. 355/17 धारा 302, 394 के केस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक बहराइच डाॅ मनोज कुमार ने इस मामले की जांच के लिए पुलिस उप निरीक्षक संजय कुमार दूबे, प्रभारी स्वाट को निर्देश दिया था।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में श्री दिनेश चन्द त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्री विजय शंकर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में दि0-उ0नि0 संजय कुमार दूबे, प्रभारी स्वाट बहराइच मय हमराही टीम व प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ एएच जैदी मय हमराही के मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को धर्मकाटा तिराहा बलरामपुर रोड से दिनांक 09.03.2017 को समय 17:30 बजे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी बोलेरो व हत्या में प्रयूक्त पिस्टल तथा 6 अदद मोबाइल (1 अदद मृतक का मोबाइल) बरामद कर उक्त घटना का खुलासा किया तथा अभियुक्तगणों को मु0अ0सं0 355/17 धारा 302/394/411/120 बी भा0द0वि0 के अन्तर्गत जेल भेजा जा रहा है।

  • घटनाक्रम का संक्षिप्त विवरण

अभियुक्त राकेश कुमार वर्मा जोकि जनपद बलरामपुर का रहने वाला है तथा SSB में आरक्षी के पद पर 12 बटालियन किशनगंज राज्य बिहार में तैनात है, ने मोहम्मद आवेश से कहा कि लूट/चोरी की बोलेरो कम पैसे में मिल जाती तो उसको डेन्ट-पेन्ट करा कर रंग बदलवाकर मैं अपने पास रख लेते हैं। मेरे SSB में होने के कारण मुझसे कोई इसके बारे में पूछ-ताछ नही करेगा। फिर आवेश ने शेरू और बाबू से गाड़ी लूट कर देने की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version