दबंगई से पुलिस द्वारा सरकारी जमीन पर किया जा रहा है कब्जा, शिकायत के बावजूद उच्च अधिकारी रहे मौन, विधायक ने रुकवाया निर्माण कार्य | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

दबंगई से पुलिस द्वारा सरकारी जमीन पर किया जा रहा है कब्जा, शिकायत के बावजूद उच्च अधिकारी रहे मौन, विधायक ने रुकवाया निर्माण कार्य | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ तहसील के अंतर्गत चौकी अलीगंज में सहकारी समिति के खाद गोदाम में अनाधिकृत रूप से संचालित पुलिस चौकी द्वारा पास ही करीब 2 बीघे जमीन पर अवैध कब्जा कर जबरन निर्माण कार्य का मामला सामने आया है। उक्त जमीन खाद के गड्ढे और आबादी के रूप मे दर्ज बताई जा रही है।

दबंगई से पुलिस द्वारा सरकारी जमीन पर किया जा रहा है कब्जा, शिकायत के बावजूद उच्च अधिकारी रहे मौन, विधायक ने रुकवाया निर्माण कार्य | New India Times

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की अपनी खुद की एक एकड़ भूमि जो कि माहेश्वरी राइस मिल के पास स्थित है उस पर पुलिस चौकी नहीं शिफ्ट की गई जबकि वहाँ पर बना लाखों की कीमत का चौकी का भवन खंडहर में तब्दील हो गया है जिसका उद्घाटन करीब 15 वर्ष पूर्व पूर्व सहकारिता मंत्री स्व. रामकुमार वर्मा के द्वारा किया गया था जिससे लाखों की सरकारी धन की हानि हुई है। अब अनाधिकृत रूप से सहकारी समिति के खाद गोदाम में संचालित चौकी द्वारा ग्रामवासियों के लिए आरक्षित आबादी की और खाद के गड्ढों में दर्ज भूमि पर अवैध कब्जा कर दो तीन दिनों से पुलिस के द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है जिससे वहां के लोगों के आने जाने का रास्ता भी बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध भी किया गया और मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह को भी दी गयी लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा सुधि नहीं ली गई।

दबंगई से पुलिस द्वारा सरकारी जमीन पर किया जा रहा है कब्जा, शिकायत के बावजूद उच्च अधिकारी रहे मौन, विधायक ने रुकवाया निर्माण कार्य | New India Times

जब इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक अरविंद गिरि को लगी तो वह फौरन मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवा दिया और कहा कि अग्रिम आदेशों तक कार्य को रोक कर रखा जाये। इतना ही नहीं पुलिस अपनी दबंगई के चलते एक फौजी का रास्ता भी बन्द कर रहे थे जिसको विधायक ने रास्ता दिये जाने का आश्वासन दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version