गोविंद नगर कालोनी में मानक से खिलवाड़ करके हो रहा है नालियों व खड़ंजा का निर्माण कार्य | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गोविंद नगर कालोनी में मानक से खिलवाड़ करके हो रहा है नालियों व खड़ंजा का निर्माण कार्य | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक लखीमपुर सदर की ग्राम पंचायत सलेमपुर कोन के मोहल्ला गोविंद नगर कालोनी में नालियों को बनाया तो जा रहा है लेकिन मानक के खिलाफ नीचे मिट्टी डालकर और ऊपर से पीला ईट बिछाकर केवल बालू की परत डाल कर नाली को बनाया जा रहा है। यहां सीमेंट के नाम पर कुछ सीमेंट मिला कर खाना पूर्ति की जा रही है। ठेकेदार,व मजदूर से मिस्त्री का काम ले रहे हैं। अगर इस समय यहां हो रहे निर्माण कार्य की संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जाए तो कुछ भी मानक पर खरा नहीं उतरेगा बल्कि यहाँ हो चुके और हो रहे घटिया निर्माण कार्य की पोल खुल जाएगी।

जब इस कार्य की जानकारी ठेकेदार से कोई लेना चाहे तो ठेकेदार मौजूद नहीं रहता है और मजदूर उनका मोबाइल नंबर देने से मना कर देते हैं। बताते चले कि इस घटिया निर्माण कार्य की पोल इस साल बारिश में ही खुल जाएगी जो चंद महीनों में ही शुरु होगी। अब देखना यह है कि इस पर किसी अधिकारी की नजर जाती है या नहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version