श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा 27 फरवरी को | New India Times

शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा 27 फरवरी को | New India Times

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह कल 27 फरवरी को शाम 7 बजे होगा। यह समारोह मेला परिसर के फैसिलिटेशन सेंटर में रखा गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शामिल होंगे। पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, विधायक ग्वालियर दक्षिण श्री प्रवीण पाठक, विधायक ग्वालियर ग्रामीण श्री भारत सिंह कुशवाह, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह यादव समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक ग्वालियर पूर्व श्री मुन्नालाल गोयल करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version