आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्त व नाबूद कर सेना ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया: रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्त व नाबूद कर सेना ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया: रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे | New India Times

मोदी सरकार की रणनीति एवं कुटनीति की जीत बताते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने कहा कि धुलिया की जनसभा में कहा था कि भारत अब नई रीति नई नीति का देश बन गया है। हम पहले तो किसी को छेडते नहीं हैं और यदि कोई हमें छेडता है तो फिर हम उन्हें छोड़ते नही हैं। भारतीय वायुसेना ने योजनाबद्ध तरिके से पाकिस्तान में घुस कर पाक अधीकृत कश्मीर मेंं जाकर वहां चल रहे आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्त व नाबूद करके हर भारतीय का सिर गर्व से उंचा कर दिया है।

आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्त व नाबूद कर सेना ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया: रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे | New India Times

पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के कब्जा वाले काश्मीर में घुसकर कई आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर किए गए हमले में भारतीय लड़ाकू विमानों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के महत्वपूर्ण आतंकी ठिकानें अल्फा थ्री एवं अन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। 13 वें दिन ही पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों के अड्डों को साफ कर दिया और आगे भी हमारी सेना इस प्रकार की कार्रवाही करने में पीछे नहीं रहेगी।

आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्त व नाबूद कर सेना ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया: रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे | New India Times

वायु सेना ने मंगलवार तडके प्रातः 3:30 बजे पाकिस्तान में घुस कर जैश के ट्रेनिंग कैंप पर हमला किया, जिसमें कई बड़े आतंकी, सीनियर कमांडर और जेहादी मारे गए हैं। 26 भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एलओसी पारकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया। वायुसेना हवाई हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया। इस तरह हमारे 40 सैनिकों की शहादत का बदला 250 से 300 आतंकवादियों को मार कर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को माकुल जवाब दे दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version