आदिवासी कन्या व बालक आश्रम प्रतापगढ़ के अधिकारियों को लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​आदिवासी कन्या व बालक आश्रम प्रतापगढ़ के अधिकारियों को लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई | New India Timesआदिवासी कन्या आश्रम प्रतापगढ़ तथा आदिवासी बालक आश्रम प्रतापगढ़ का विगत एक मार्च को कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे द्वारा निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान संस्था संचालन में घोर लापरवाही, उदासीनता तथा वित्तीय अनियमितताएं के मामले सामने आए थे। कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे द्वारा आदिवासी बालक आश्रम प्रतापगढ़ के अधीक्षक सहायक अध्यापक हरिशरण व्यास तथा आश्रम में पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक गोविंद प्रसाद शर्मा उच्च श्रेणी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही आदिवासी कन्या आश्रम प्रतापगढ़ की अधीक्षिका सहायक अध्यापक श्रीमती माया राजपूत तथा मंडल संयोजक श्री डीआर चौकसे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए तीन दिनों में जबाव प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।  

 आदिवासी बालक आश्रम प्रतापगढ़ के निरीक्षण के दौरान प्रवेशित 96 छात्रों की जगह केवल 50 छात्र ही उपस्थित पाये गये तथा 01 मार्च को उपस्थिति पंजी में छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। निरीक्षण के दौरान आश्रम परिसर में गंदगी होना तथा छात्रों को मीनू अनुसार पर्याप्त नाश्ता नहीं मिलना भी पाया गया। जिस कारण संस्था संचालन में घोर लापरवाही, उदासीनता तथा वित्तीय अनियमितता बरतने पर आदिवासी बालक आश्रम प्रतापगढ़ के अधीक्षक श्री हरिशरण व्यास सहायक अध्यापक तथा आश्रम में पदस्थ श्री गोविंद प्रसाद शर्मा उच्च श्रेणी शिक्षक प्रभारी प्रधानपाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला संयोजक आदिम जाति कार्यालय नियत किया गया है। साथ ही अधीक्षकीय पद का प्रभार श्री जगत सिंह खंगार सहायक शिक्षक आदिवासी बालक आश्रम प्रतापगढ़ को प्रधानपाठक का प्रभार श्री गुलाब सिंह रजक सहायक शिक्षक आदिवासी बालक आश्रम शाला प्रतापगढ़ को सौंपा गया है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version