दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के उच्च अधिकारियों की बैठक में रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे हुए शामिल | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले/ नई दिल्ली, NIT:

दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के उच्च अधिकारियों की बैठक में रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे हुए शामिल | New India Times

पुलवामा हमले के बाद रक्षामंत्री की अब तक की सबसे बड़ी मीटिंग हुई जिसमें दुनिया भर में बैठे अपने टॉप अफसरों को दिल्ली बुलाया गया साथ में तीनों सेनाओं के मुखिया के संग धुलिया के सांसद तथा रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे हैं जिसमें बैठक के जरिए सरकार सुरक्षा चुनौतियों को लेकर अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेगी।

पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश

रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे का कहना है कि इस बैठक के जरिए सरकार सुरक्षा चुनौतियों को लेकर अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेगी और पाकिस्तान पर चौतरफा दबाव बनाने के लिए घाटी में उसके सारे तंत्र को खत्म किया जा रहा है। 150 अलगाववादियों को हिरासत में लिया जाना इसी सख्ती का नतीजा है।

सेना पर किसी भी तरह का हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो

उधर, पुलवामा हमले को लेकर बने हालात पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक कर रही हैं। दो दिनों तक बैठक दिल्ली में चलने वाली इस बैठक में 42 देशों में पदस्थ भारत के डिफेंस प्रतिनिधि (अटैची) भी मौजूद रहेंगे। ये भारतीय दूतावासों से जुड़े वे अफसर होते हैं, जो सैन्य क्षेत्र से जुड़े मामलों को देखते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में अमेरिका, रूस और अन्य मित्र राष्ट्रों सहित दुनिया के महत्वपूर्ण देशों के साथ संबंधों पर विस्तृत चर्चा होनी है। विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि भी सैन्य संबंधों पर अपने विचार रखने के लिए भाग लेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version