6 मार्च से जारी लोक जागरण जन सम्मेलन का भंडारे के साथ हुआ समापन, बडी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु | New India Times

आसिफ शाह, मौ, भिंड ( मप्र ), NIT; ​6 मार्च से जारी लोक जागरण जन सम्मेलन का भंडारे के साथ हुआ समापन, बडी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु | New India Timesगायत्री परिवार द्वारा आयोजित लोक जागरण जन सम्मेलन का आयोजन दिनांक 6 मार्च से 9 मार्च तक किया गया। यह कार्यक्रम श्री शान्तिनाथ दिंगम्बर जैन मंदिर सेवड़ा रोड़ मौ पर चल रहा था, जहाँ पर संगीतमय प्रवचन, समूहिंक जाप, ध्यान, गायत्री महायज्ञ, कार्यकर्ता गोष्ठी, व्यायाम, विभिन्न संस्कार, पूर्णहूति, टोली की विदाई आदि कार्यकम हुए। इसमें सैकड़ों की संख्या में नगर के श्रद्धालु, वरिष्ठ जन और समाज सेवी शामिल हुये। यह कार्यक्रम सुबह गायत्री मंत्र के साथ शुरू होकर शाम तक चला। जिसमें यज्ञ के बाद गायत्री आश्रम शान्तिकुंज हरिद्वार से आये श्री कैलाश महाजन ने प्रवचन के दौरान बताया कि यज्ञ करने से मनुष्य को हर प्रकार की वस्तु प्राप्त होती है। यज्ञ से ही मनुष्य का जीवन सार्थक होता है। यज्ञ से ही मनुष्य को धर्म की प्राप्ती होती है। सत्संग से मनुष्य को धर्म मार्ग मिलता है। हमें अच्छे कर्म करने की सीख मिलती है,  इस लिए मनुष्य को यज्ञ करना चाहिए। आज गायत्री परिवार के विराट गायत्री महायज्ञ में दिया टीम द्वारा विशाल दीप यज्ञ का आयोजन किया गया साथ ही गायत्री आश्रम शान्तिकुंज हरिद्वार से आये श्री रमाकांत खरे,मान सिंह तोमर,भैरव प्रसाद जी द्वारा प्रतः 6 बजे से 7 बजे तक ध्यान साधन कराई गई और यज्ञ समापन के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version