कोर्ट आदेश के पालन में मेट्रो हास्पिटल का टूटा अतिक्रमण | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कोर्ट आदेश के पालन में मेट्रो हास्पिटल का टूटा अतिक्रमण | New India Times

महाराजा प्रोसेस के संचालक एवं उद्योगपति अलहाज सैय्यद फरीद सेठ के परिवार के सदस्यों द्वारा शनवारा रोड पर निर्माणाधीन नर्सिंग होम का कुछ भाग आखिरकार अवैध रूप से र्निमित होने को लेकर तथाकथित लोगों द्वारा की गई शिकायत एवं क़ानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट के आदेश के पालन में तथा भवन स्वामी डाॅक्टर बंधुओं की सहमती से सरकारी अमले ने गुरूवार को दोपहर में तोड़ कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। इस कार्यवाही के बाद जन चर्चा है कि यह कार्यवाही सांप्रदायिकता से प्रेरित होकर की गई है। पीड़ित डाॅक्टर बंधुओं ने भी निगम प्रशासन की इस कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में ऐसे अनेकों मामले हैं जहां अवैध भवनों का निर्माण तथा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है लेकिन वहां नगर निगम कोई कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है? पीड़ित पक्ष के अनुसार केवल व्यक्ति विशेष को ही निशाना बनाकर कार्यवाही करना न्यायोचित नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित होने वाले ऐसे कुछ मामले हैं जिनमें सीएम हेल्पलाइन को भी निगम अधिकारियों ने मिली भगत करके शर्मिंदा किया है और आपत्तियां होने के बाद भी अतिक्रमण कर्ता को शासकीय सहायता भी निगम ने जारी की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version