बहराइच जिला अस्पताल के सीएमएस ने वार्ड में दवा लिखते दलाल को रंगे हाथों पकड़ कर किया पुलिस के हवाले | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जिला अस्पताल के सीएमएस ने वार्ड में दवा लिखते दलाल को रंगे हाथों पकड़ कर किया पुलिस के हवाले | New India Times

बहराइच जिला अस्पताल में दलाली का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। योगी सरकार व सीएमएस के सख्त रवैय्ये के बाद भी अस्पताल के वार्डो में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने का खेल अनाधिकृत लोगों (दलाल) द्वारा बदस्तूर जारी है जिस का ताजा मामला सामने आया है। बहराइच जिला अस्पताल के सीएमएस ने वार्ड में दवा लिखते दलाल को रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर गिरफ्तार करवाया है।

बहराइच जिला अस्पताल के सीएमएस ने वार्ड में दवा लिखते दलाल को रंगे हाथों पकड़ कर किया पुलिस के हवाले | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अस्पताल के वार्ड नंबर (1) सर्जिकल वार्ड में एक गुरु प्रसाद नामक दलाल को सीएमएस डॉ डी के सिंह ने दवा लिखते रंगे हाथ पकड़ पर पुलिस के हवाले कर दिया और वार्ड में तैनात स्टाफ को जमकर फटकार लगाई व चेतावनी देते हुए दोबारा ऐसी गलती मिलने पर सेवा मुक्त करने की बात कही।

बहराइच जिला अस्पताल के सीएमएस ने वार्ड में दवा लिखते दलाल को रंगे हाथों पकड़ कर किया पुलिस के हवाले | New India Times

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ डीके सिंह ने मीडिया को बताया कि जिला अस्पताल को दलालों से मुक्त कराने का अभियान जारी है। अभी स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं इसके बावजूद यदि दलाल अस्पताल के अंदर वार्ड में दवा लिखते या किसी मरीज से अनाधिकृत रूप से पैसा लेते पाया जाता है तो दलाल व सम्बंधित स्टाफ पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version