वाहन चालक से रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने पुलिस कांस्टेबल को रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

वाहन चालक से रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने पुलिस कांस्टेबल को रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

नंदुरबार जिले के एक रिश्वतखोर पुलिस कॉन्स्टेबल को गैर कानूनी यातयात परिवहन करने के एवज में 800 रुपए की रिश्वत पुलिस थाने में स्वीकार करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो नंदुरबार ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं।

नंदुरबार एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस उप अधीक्षक जाधव ने बताया है कि जिले की अक्कलकुवा पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल रवींद्र सनसिंग ठाकरे ने स्थानीय वाहन चालक से कालिकामाता की यात्रा से मंदिर परिसर से अक्कलकुवा शहर के आसपास अवैध रूप से सवारियों की अवैध यातायात ढुलाई करने की अनुमति देने के एवज में बोलेरो वाहन चालक से आठ सौ रुपये की रिश्वत मांगी थी लेकिन वाहन चालक की इच्छा रिश्वत नहीं देने के कारण उसने नंदुरबार ब्यूरो के ऑफिस में अक्कलकुवा के थाना कर्मी के शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें ब्यूरो ने जाल बिछाया और पुलिस हवलदार ने पुलिस स्टेशन में पैसे लेने वाहन चालक को बुलाया कि ब्यूरो के पुलिस इंस्पेक्टर करूणाशील तायडे तथा गवाहों के सामने आरोपी रवींद्र ठाकुर ने रंगे हाथों रिश्वत स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version