रिटायर्ड फौजी अरविंद मिश्र के नेतृत्व मे पुलवामा शहीदों को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि | New India Times

वी.के.त्रिवेदी/अरूण मिश्रा, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

रिटायर्ड फौजी अरविंद मिश्र के नेतृत्व मे पुलवामा शहीदों को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र के निकटवर्ती कस्बा अलीगंज में पुलवामा हमले में शहीद जवानों को हाल ही में असम बार्डर से सेवानिवृत्त फौजी अरविंद मिश्र ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जोश और गम से लबरेज युवाओं के साथ कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्र्द्धांजलि अर्पित की और पाकिस्तान परस्तों के इस नापाक हरकत के कायराना हमले पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर पाकिस्तान के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया। युवा कह रहे थे मोदी जी अगर आदेश दे तो वो पाकिस्तान को अपने बलबूते सबक सिखाने को तैयार हैं।
इस मौके पर अरविंद मिश्र फौजी ने अपने संबोधन में कहा कि पुलवामा में ह अपने साथियो पर हुए हमले को लेकर दुखी है उन्होंने ने कहा कि मै अपनी सेवा समाप्त कर जरूर आये है लेकिन पाकिस्तान के द्वारा इस कायराना हरकत से परेशान होकर सरकार से आग्रह कर रहे है कि वह हमको किसी भी दशा मे किसी भी समय विना शर्त बुला सकते है। जिससे वह अपने साथियों का बदला ले सकते है। इस अवसर पर, यज्ञ प्रकाश, अमित मिश्रा, संदीप मिश्रा, राजन दीक्षित, जितेंद्र शुक्ल, शिवम, विपुल, प्रदीप, विकास,अरुण, नसीर, मोहित, राहुल, सन्जीत, अनुज, अनिरुद्ध, जैनुल, विशाल, साजिद, किशन, नसीर,अंकित, सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version