मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मराठा समाज के कद्दावर नेता इंद्र सेन देश मुख ने बताया कि 24 फरवरी 2019 रविवार को संत श्री गजानन महाराज का प्रगट दिवस अपनी 7 वर्ष पूरानी परंपरा के अनुसार 8वें साल भी यह समारोह इंदौर के अण्णा महाराज के सानिध्य में मनाया जाएगा। आयोजनकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कार्यक्रम इंद्रसेन देशमुख व मार्गदर्शक वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण शेंडे की उपस्थित में सुबह 11 बजे महाआरती का आयोजन होगा, तत्पश्चात गजानन महाराज के प्रिय भोज बेसन और जवार की रोटी तथा मिठाई का विशाल भंडारा होगा, जिस में बडी संख्या में चु्ल्हों पर महिलाएं बेसन व जवार की रोटी व मिठाई तैयार करेंगी। आयोजनकर्ताओं ने सभी जाति धर्म समाज के लोगों से अपील की है कि वह इस भंडारे में पधार कर महाप्रसादी का लाभ उठाएं।
