अंतर्राज्यीय सीमाओं पर नाके स्थापित कर सीसीटीवी कैमरे लगाएं: संभागायुक्त | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, शिवपुरी/ग्वालियर (मप्र), NIT:

अंतर्राज्यीय सीमाओं पर नाके स्थापित कर सीसीटीवी कैमरे लगाएं: संभागायुक्त | New India Times

ग्वालियर संभागायुक्त श्री बी.एम.शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2019 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपादित कराए जाने हेतु संभाग की सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं पर नाके स्थापित कर सीसीटीवी कैमरे लगा कर निगरानी रखी जाए। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था अभी से सुनिश्चित करें। ग्वालियर संभागायुक्त श्री बी.एम.शर्मा ने आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु जिलों की सीमाओं पर की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध मे होटल टूरिस्ट बिलेज शिवपुरी में आयोजित अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में यह निर्देश दिए हैं। बैठक में ग्वालियर जोन के आई.जी. श्री राजाबाबू सिंह, चंबल जोन के आई.जी.श्री योगेश देशमुख, कोटा संभाग के कमिश्नर श्री एल. एन. सोनी, कोटा संभाग के आई.जी. श्री बी.के.पाण्डे, झांसी के अपर आयुक्त श्री त्रिभुवन विश्वकर्मा सहित सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
राजस्थान (कोटा) के संभागायुक्त श्री एल.एन.सोनी ने बैठक में कहा कि सीमावर्ती जिलों के अधिकारी आचार संहिता लगने के बाद सतत रूप से निरीक्षण करें। कम्यूनिकेशन में किसी भी प्रकार की कमी न रखें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दें कि किसी भी प्रकार की घटना को गंभीरता से लेते हुए उसे त्वरित वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाए। जिससे तत्काल कार्यवाही की जा सके।
ग्वालियर जोन के आई.जी.श्री राजाबाबू सिंह ने कहा कि अधिकारियों के आपसी समन्वय एवं सहयोग का परिणाम पिछले विधानसभाओं में देखा जा चुका है, जिसके कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने वारंटियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आई.जी.कोटा श्री बी.के.पाण्डे ने कहा कि सीमावर्ती जिलों की सीमाओं पर आर्म्स की जांच में विशेष सर्तकता बरतें। अवैध शराब की रोकथाम हेतु विधिवत रूप से नाके लगाकर जांच की जाए और सभी मार्गों की वीडियोंग्राफी भी कराई जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version