मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सांसद श्री नन्द कुमार सिंह चौहान ने भागवताचार्य हरिकृष्ण मुखिया के पिता रमन लाल मुखिया जी के स्वर्गवास पर आज प्रातः मालवीय वार्ड स्थित गोकुल चंद्रमा मन्दिर पहुँच कर मुखियाजी के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। सांसद ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर उन्हें अपने श्री चरणों मे उचित स्थान देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भगवान इस परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
