मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अपनी वर्षों पूरानी परंपरा का परित्याग करते हुए एवं पुलवामा में लगभग 48 सैनिकों की शहादत के चलते राष्ट्र हित में मराठा समाज ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को धूमधाम से मनाने के बजाए सादगी से मना कर समाज को एक संदेश दिया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव समिति के प्रमुख कर्णधार एवं फैडरेशन के संचालक गजेंद्र पाटील ने शिकारपुरा थाना के सामने शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व भगवा ध्वज आधा झूका हुआ फहराया। कार्यक्रम में मप्र राज्य पावरलूम बुनकर सहकारी संघ मर्यादित बुरहानपुर के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, महापौर अनिल भोंसले, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी, नगर निगम में उपनेता प्रतिपक्ष अमर यादव सहित अन्य ने माल्यार्पण किया। सभी ने काली पट्टी बांध कर आतंकवादियों का विरोध किया। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में फेडरेशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील ने सबसे पहले रक्तदान किया इसके बाद समाज के युवाओं में बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया।
