पंडित ब्रजकिशोर पटेरिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पंडित ब्रजकिशोर पटेरिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न | New India Times

ग्राम बिजोरा में पंडित ब्रजकिशोर पटेरिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया।

समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रहलाद पटेल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस की वास्तविकता को विद्यार्थियों को समझना चाहिए एवं स्वर्णा स्वयंसेवक तैयार होना चाहिए, जरूरी नहीं है कि हम युद्ध की लड़ाई हम अपने स्तर से राष्ट्र सेवा कर सकते हैं नए राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक अपने रुचि के अनुसार देश हित में कार्य निरंतर करते रहे यही राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश है। सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन पर बीकेपी कॉलेज के संचालक अवनीश मिश्रा ने कहा कि ग्राम बिजोरा में बीकेपी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सात दिवस के दौरान अनेक रचनात्मक काम किए हैं और गांव के लोगों को कुरीतियों से दूर रहने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं भारत स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा का संदेश दिया है। छात्र-छात्राओं ने हनुमान मंदिर परिसर में पौधों के संरक्षण के लिए 12 टी गार्ड लगाएं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आशीष जैन ने एनएस एस एकमात्र ऐसा माध्यम है जिससे जुड़कर राष्ट्र की सेवा अपने स्तर से की जाती है। छात्रा शिवानी राजपूत ने स्वच्छता पर कविता प्रस्तुत की ।

पंडित ब्रजकिशोर पटेरिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न | New India Timesपुलवामा आतंकी हमले पर देश भक्ति से प्रेरित कविता विनोद सोनी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अतिथियों और छात्र-छात्राओं ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के सैनिकों के लिए 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में आभार अपने स्टाफ के प्रदर्शन संजय जैन ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद पहलाद पटेल, शिवराज सिंह बेरखेड़ी, पूर्व विधायक ,डॉ भानु राणा नगर पालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिया ,भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप जैन ,महेश पाठक, अनिल ढिमोले, संजय बजपुरिया, संतोष तिवारी अंजू पाठक जूही सोनी प्रतिभा पांडे प्राची दुबे राखी ताम्रकार अरविंद साहू रोहित मिश्रा संदीप दुबे आशुतोष उपाध्याय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version