नमामि देवी नर्मदे यात्रा का नहीं हुआ अभी तक भुगतान  | New India Times

पवन पाठक, घंसौर ,सिवनी ( मप्र ), NIT; ​नमामि देवी नर्मदे यात्रा का नहीं हुआ अभी तक भुगतान  | New India Times24 दिसम्बर को सिवनी जिला घंसौर में आयोजित मुख्यमंत्री जनसंवाद कर्यक्रम एवं नर्मदा सेवा यात्रा में किये गए इंतजाम का भुगतान तीन माह गुज़र जाने के बाद भी नहीं हुआ है। जिससे सभी व्यापारियों ने परेशान होकर बुधवार के दिन जनपद पहुंचकर हंगामा किया।

जिन व्यापारियों ने नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा में व्यवस्थाओं को पूरा किया था वह आज भी अपने भुगतान को तरस रहे हैं। इसमे घंसौर सहित आसपास के व्यापारियों के द्वारा जिनमें किराना व्यापारी , टेंट हाउस ,फोटोग्राफर, फूलमाला, साज सज्जा ,आदि शामिल हैं।

सी.ई.ओ घंसौर का कहना है कि हमरे पास जो राशि आवंटन के लिये आई है उसमें से 40 प्रतिशत भुगतान कर सकते हैं, शेष राशि के लिये कलेक्टर को पत्र लिखूंगा।

By nit

Exit mobile version