कांग्रेसियों ने निकाली पाकिस्तान की शव यात्रा, फूंका पुतला | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कांग्रेसियों ने निकाली पाकिस्तान की शव यात्रा, फूंका पुतला | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रवक्ता पंकज दीक्षित के नेतृत्व में पाकिस्तान की शव यात्रा निकाली गई और शव यात्रा निकाल कर उस का दहन किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे लोकसभा खीरी प्रभारी मनीष भण्डारी ने कहा कि जम्मू के पुलवामा में आतंकी हमले मे शहीद हुए सी.आर.पी.एफ जवानों की शहादत पर देशवासी गमगीन हैं इसलिए अब निंदा की जगह पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर सबक सिखाना होगा, पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का भारत सरकार को मुंह तोड़ जबाब देना होगा और आतंकी संगठनों की कमर तोड़नी होगी। पाकिस्तान को हमेशा करारा सबक कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने दिया था, उसी की तर्ज पर पाकिस्तान पर हमला करके उसकी नापाक आतंकवाद फैलाने की नीति पर प्रहार किया जाये।
जिला अध्यक्ष कु. राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि दहशतगर्द यह भूल जायें कि इस तरह की कायराना हरकत से यह देश डरने वाला है, इस तरह की घटना पर सभी देशवासी कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं।

पंकज दीक्षित ने कहा देशवासियों से अपील है कि इस हमले को हिन्दू-मुस्लिम का रंग ना दे, इस सोंच ने देश को खोखला किया है। देश भर में काम करने वाले काश्मीरी भाईयों को टारगेट ना किया जाये। इससे केवल तनाव ही पनपेगा और काश्मीरियों में असुरक्षा की भावना पनपेगी, यही पाकिस्तान चाहता है।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू, एन.एस.यू.आई. के जिला सयोजग शुभम रस्तोगी, मो. कामिल, शकील अहमद, शकील मंसूरी, राजीव मिश्रा, हिमांशु तिवारी, अभिषेक शुक्ला, पंकज शुक्ला, संजय गोस्वामी, नितिन धवन आदि सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version