वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमराई के मजरा कोरैया में विवादित जगह पर मजरा कोरैया के ग्रामीणों ने रात्रि में संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। सुबह जब खेत मालिक अमरनाथ मिश्रा को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोला तहसील के तहसीलदार भी मौके भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में संविधान रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खेत के मालिक अमरनाथ मिश्रा ने लोगों को बुलाकर गिरा दिया। जब कोरैया गांव के लोगों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। विरोध करने पर उन्हें पुलिस के द्वारा खदेड़ दिया गया जिससे सारा गांव एक होकर मारपीट पर आमादा हो गया। हालत गंभीर देखते हुए अमरनाथ मिश्रा के पक्ष के लोगों ने नाजायज असलहा से फायरिंग करनी शुरू कर दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोला गोकर्णनाथ तहसील और लखीमपुर तहसील बॉर्डर पर है। लेखपाल पीयूष गोयल व कानूनगो के द्वारा पैमाइश की गई ।फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की संख्या 328 है इसीलिए हम लोगों ने बाबा जी की मूर्ति स्थापित की है। इन लोगों ने गिरा दिया सोलर लाइट तोड़ दी है। इस मौके पर पूरे ग्रामवासी आक्रोशित हैं। ग्राम वासियों का कहना है कि बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति गिराकर उनका अपमान किया है ।माहौल को देखते हुए हैदराबाद एस.ओ. ने गोला गोकर्णनाथ पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस माहौल को शांत करने में लगी हुई है। ग्रामीण वासी राम स्वरूप, केदारी लाल, अनिल कुमार, सरवन कुमार, रामपाल, चंदन लाल, गया प्रसाद, महेंद्र कुमार आदि का कहना है कि यहां बाबा का पार्क बनेगा और मूर्ति लगेगी। सीमा विवाद में फंसा अम्बेडकर पार्क का मामला लेखपालों की अनदेखी के चलते विवादित बना हुआ है।
तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम कौरेया में अम्बेडकर पार्क की जमीन को लेकर दो पक्षों ग्राम शेरपुर व कौरेया में विवाद लम्बे समय से चल रहा है चकबन्दी लेखपाल व गोला तहसील के राजस्व लेखपाल अभी तक अम्बेडकर पार्क की पैमाइश ही नही कर सके है जिस कारण दो गांवों के लोगों में आक्रोश फैल रहा है ग्राम कौरेया के ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात्रि प्रशासन की जानकारी के बिना ही विवादित जमीन पर अम्बेडकर प्रतिमा लगा दी जिसको लेकर शनिवार को हैदराबाद एसओ ने मौके की जांच कर प्रतिमा हटाने के लिए कहा लेकिन ग्रामीणों ने प्रतिमा नहीं हटाई तो रविवार की सुबह शेरपुर के ग्रामीण वहां पहुंचे और प्रतिमा हटाने को कहा जिस पर विवाद बढ़ गया महिलाएं तक हाथों में लाठी डंडा लेकर आ गयी जिस पर गोला हैदराबाद की पुलिस के साथ गोला तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लगी प्रतिमा हटवाने का प्रयास किया,लेकिन कौरेया के सैकड़ो ग्रामीण व महिलाओं के साथ बबाल करने लगे जिसके चलते प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा जिसके चलते मामला तनाव पूर्ण हो गया मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने किसी तरह मामला शांत कराया।और विवादित स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि बिना परमीशन के अम्बेडकर प्रतिमा लगाई गई थी हटवाने का प्रयास किया गया लेकिन तनाव के चलते प्रतिमा नहीं हट पाई है अब तैयारी करके प्रतिमा हटवाई जाएगी।गोला तहसील के लेखपाल पंकज गोयल ने थाना हैदराबाद में तहरीर देकर सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने को लेकर कौरेया निवासी नकवी पुत्र मुन्नालाल, सुरेंद्र पुत्र तोताराम, श्रवण पुत्र गयाप्रसाद सहित 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।उधर ग्राम शेरपुर निवासी अमरनाथ मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कौरेया में अम्बेडकर पार्क है लेकिन गांव के कुछ दबंग व शराबी लोग उसके खेत की गाटा सँख्या 2 पर अम्बेडकर प्रतिमा लगा दी और गाली गलौज व मारपीट करने पर आमादा हो गए।
हैदराबाद एसओ ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
