घर में रोती रही ढाई साल की बच्ची और पिता ने माँ को उतारा मौत के घाट | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा, NIT; ​घर में रोती रही ढाई साल की बच्ची और पिता ने माँ को उतारा मौत के घाट | New India Timesहरदा जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड में एक पिता ने घर में रोती हुई ढाई साल की बच्ची को छोड़ कर उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया जिससे पूरे इलाके में जबरदस्त गम व गुस्सा फैल गया। 

रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि शहर में गुरूवार को सुबह नहालखेड़ा रोड़ श्मशान घाट के पास अज्ञात युवती का शव पड़े होने की सुचना पर आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस को सुचना मिलने पर थाना हरदा से पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुँची और घटना स्थल पर एक 30- 35 वर्ष की उम्र की युवती का चेहरा एवं सर में किसी वस्तु से मारकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की गई लाश बरामद की।  पुलिस द्वारा तत्काल आनन फानन में मौके पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध क्रमांक 986/16 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी दौरान अस्पताल हरदा में पी एम् कराते समय मृतिका की शिनाख्त गढ़ीपूरा निवासी छांया पत्नी नरेंद्र गुप्ता उम्र 37 साल के रूप में हुई। शिनाख्त के उपरांत विवेचना कर मृतिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया। हत्याकांड पुलिस के लिए चुनौती के रूप में सामने खड़ा था,  जिसमें किसी भी प्रकार का कोई सूत्र पुलिस के पास नहीं था,  वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरणलता किरकट्टा हरदा के निर्देश से एसडीओपी हरदा के नेतृत्व में थाना प्रभारी पंकज त्यागी, उनि सुलोचना गेहलोद , उनि अजय धुर्वे, विनय जाट द्वारा उक्त प्रकरण में संघन विवेचना की गई एवं सूत्रों को एकत्रित करने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान पता चला की मृतिका छांया घटना के दिन रात्रि 07:45 बजे घर से निकली थी उसके पीछे ही उसका पति नरेंद्र गुप्ता भी मोटर साइकिल से कहीं चला गया था जो करीब 45 मिनट के बाद वापस आया था,  इस दौरान मृतिका की ढाई साल की बच्ची घर पर रोती रही थी सिर्फ इसी के आधार पर टीम द्वारा मृतिका के पति नरेंद्र गुप्ता से लगातार पूछताछ की गई जो पुलिस को गुमराह करता रहा। ​घर में रोती रही ढाई साल की बच्ची और पिता ने माँ को उतारा मौत के घाट | New India Timesजब पुलिस द्वारा अपने तारीके से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि पत्नी छांया के चाल चलन पर संदेह था। घटना के दिन गुरूवार को छांया जब घर से स्कूल का सामान लाने के लिए बोल कर निकली तो उसका संदेह बढ़ गया और उसके पीछे पीछे मोटर साइकिल से उसके पीछे गया। खेड़ीपुरा चौक देशी कलाली के सामने रोड पर छाया उसको मिली और उसने उसको अपनी मोटर साइकिल पर बैठा कर बातचीत करने के लिए मरघट के पास नहालखेड़ा रोड़ पर कच्चे रास्ते पर ले गया जहां उसने मृतिका छांया से माफ़ी मांगने को कहा तो उसने मना कर दिया, इसी बात पर नजदीक पड़े पत्थर से मृतिका के सिर पर दे मारा। हत्या करने के बाद शव को वहीं छोड़रकर वह मौके से मोटर साइकिल से भाग निकला। आरोपी पर पहले भी टिमरनी ग्राम नोसर में खुद का ही फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है जिस पर पुलिस की जाँच चल रही है। घटना स्थल से महिला का मोबाईल व् पर्स नहीं मिला है,  जिसको लेकर पुलिस की छानबीन जारी है । मृतक महिला की ढाई वर्ष की बेटी अभी अपनी नानी के यहांरपर है।  इस प्रकार पुलिस अधीक्षक व् पुलिस टीम द्वारा इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया गया।। महिला का पति नरेंद्र गुप्ता से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मेरी पत्नी के अवैध सम्बन्धों के चलते उसने पत्थर से मारकर पत्नी की हत्या की है और  पत्नी की मौत का उसे कोई अफ़सोस नहीं है। बच्ची को दादा दादी या अनाथ आश्रम भेज दूंगा। मुझे जनता व् प्रेस से कुछ नहीं कहना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version