मिसेज यूपी क्वीन- 2019 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, महिला सशक्तीकरण की थीम पर आधारित था पूरा कार्यक्रम, कई महिला हस्तियों को किया गया सम्मानित | New India Times

खालिद गौरी, लखनऊ (यूपी), NIT:

मिसेज यूपी क्वीन- 2019 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, महिला सशक्तीकरण की थीम पर आधारित था पूरा कार्यक्रम, कई महिला हस्तियों को किया गया सम्मानित | New India Times‘ब्लू बर्ड फैशन एजेंसी’ के बैनर तले “मिसेज यूपी क्वीन 2019” का ग्रैंड फिनाले होटल रेवांता में संपन्न हुआ। यह अवार्ड दो कैटेगरी में दिये गये जिसमें कड़े मुकाबले के बाद मिसेस यूपी क्वीन- 2019 का ताज मोना वर्मा को पहनाया गया और मिसेज यूपी क्लासिक- 2019 का ताज प्रीति कुमार ने जीता। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों से 15 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम की पूरी थीम महिला सशक्तीकरण पर आधारित थी।

मिसेज यूपी क्वीन- 2019 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, महिला सशक्तीकरण की थीम पर आधारित था पूरा कार्यक्रम, कई महिला हस्तियों को किया गया सम्मानित | New India Times

अपने दम पर समाज में एक मुकाम हासिल वाली और अपने हौसलों की उड़ान से अपनी जिंदगी में रंग भरने वाली कई महिला हस्तियों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें आरजे श्रुति, आरजे तुलिका, पूर्णिमा श्रीवास्तव, शिप्रा आनंद, रुचि अग्रवाल, सोना खन्ना, सरोज सिंह जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनको सम्मानित किया गया।

इस ब्यूटी पेजेंट की दो कैटेगरी थी मिसेज यूपी क्वीन 20 साल से 39 साल और मिसेज यूपी क्वीन क्लासिक 40 साल से 55 साल।

मिसेज़ यूपी क्वीन की विजेता मोना वर्मा रहीं जबकि फर्स्ट रनर अप नुपुर तिवारी बनीं और सेकेंड रनर अप का ताज शुभि श्रीवास्तव को मिला।

वहीं यूपी क्वीन क्लासिक की विजेता प्रीति कुमार रहीं। इसी कैटेगरी में फ़र्स्ट रनर अप निधि श्रीवास्तव बनीं जबकि सेकेंड रनर अप सुचिता सिंह रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजपुरी समाज के अभ्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने बहुत मेहनत की और आयोजन भी सफल रहा।

मिसेज यूपी क्वीन- 2019 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, महिला सशक्तीकरण की थीम पर आधारित था पूरा कार्यक्रम, कई महिला हस्तियों को किया गया सम्मानित | New India Times

चौक सर्राफा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा, महिला सशक्तीकरण की थीम पर आयोजित इस पूरे कार्यक्रम में मैंने सभी महिलाओं के अंदर एक हौसला और जूनून देखा जिसमें सभी लोगों ने मेहनत की और परिणाम भी हासिल हुआ। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जीत की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में जज बने बॉलीवुड अभिनेता विवेक मिश्रा ने बहुत बारीकी से सभी प्रतिभागियों का आकलन किया। उन्होंने बताया कि बहुत मुश्किल था कि किसको ताज पहनाया जाए क्योंकि मुकाबला बहुत जोरदार हुआ।

कार्यक्रम में स्तुति सिंह मिसेज इंडिया ग्लोब विजेता 2018, नलिनी मिश्रा श्रीमती यू.पी. क्वीन विजेता 2018, धीरज मिश्रा बॉलीवुड लेखक और निर्देशक,
नीलम साहू श्रीमती यूनिवर्स ग्रैंड मॉम भी उपस्थित थीं।
शो के निर्देशक लकी सुरीन और तन्ज़ीम आलम ने कहा कि हम सभी विजेताओं को मुबारकबाद देते हैं और एजेंसी के बैनर तले हर बार की तरह आज भी इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version