नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में कल हुए आतंकी हमले से जहाँ पूरे देश में गम व गुस्से और नाराज़गी का माहौल है वहीं दूसरी जानिब सारे देश में जहां जगह-जगह पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही हैं तो कहीं पर आतंकवाद का पुतला जलाकर आतंक का विरोध किया जा रहा है। इसी के मद्देनज़र आज भोपाल में भी जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा तो कही शोकसभा कहीं केंडल मार्च तो कहीं आतंकवाद का पुतला जला के विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
राजधानी भोपाल के बुधवारा स्थित चारबत्ती चौराहा पर आतंकवाद का पुतला जलाके विरोध प्रदर्शन किया गया। वही दूसरी तरफ भोपाल के इकबाल मैदान पर मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद्, मुस्लिम महासभा और इंसानी बिरादरी जैसी सामजिक संस्थाओ ने मिलकर पुलवामा में शहीद हुए 42 जवानों को श्रद्धांजलि दी है।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओ ने केंडल मार्च निकालकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह मोदी सरकार की नाकामी की सबसे बड़ी कहानी हैं। मोदी सरकार को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पैदल मार्च निकलकर पुलवामा में शहीद 42 जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भोपाल से मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भी रॉयल मार्केट स्थित शौर्य स्मारक पर जाकर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
