सड़क दुर्घटना में गयी मोटरसाइकिल चालक की जान | New India Times

हाशिम अंसारी, तालगांव/सीतापुर (यूपी), NIT:

सड़क दुर्घटना में गयी मोटरसाइकिल चालक की जान | New India Times

कोतवाली क्षेत्र परसेंडी थाना तालगांव निवासी सुनील कुमार पुत्र लच्छू रात्रि लगभग 8:00 बजे रिखौना से पारा साराय लहरपुर सम्पर्क मार्ग पर किसी काम से जा रहा था कि गांव से पारा रोड पर थोड़ी ही दूर जाने के बाद पापुलर से भरी ट्राली को ओवर टेक करने लगा लेकिन रोड भीगी होने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और ट्राली में पीछे से जा घुसी। जिससे सुनील 40 वर्ष सर में गहरी चोटें आ गई। गहरी चोट होने की वजह से मौके पर सुनील की दर्दनाक मौत हो गई, यह ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मृतक के परिजनों का आरोप है ट्रैक्टर स्वामी सिकंदरा थाना तालगांव निवासी है। मृतक के परिजनों के द्वारा कोतवाली में तहरीर देते हुए ट्रैक्टर नंबर अज्ञात व जग्गू एवं पोते निवासी ग्राम सिकंदरा थाना तालगांव जिला सीतापुर के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है ।
गांव के व्यक्ति ने दुर्घटना की पुलिस को सूचना दे दी, सूचना पाकर हलका के दरोगा ब्रजेश देवल, सिपाही राजेश यादव व अन्य हमराही पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक सुनील टेण्ट हाऊस पर मज़दूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक गरीब परिवार से है।

By nit

Exit mobile version