ग्वालियर में लावारिस अवस्था में मिला नवजात शिशु, डायल 100 एफ़आरवी ने पहुंचाया अस्पताल | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में लावारिस अवस्था में मिला नवजात शिशु, डायल 100 एफ़आरवी ने पहुंचाया अस्पताल | New India Times

15 फरवरी की मध्य रात्री 1 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में एक कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि जिला ग्वालियर थाना पुरानी छावनी क्षेत्र के हीरानगर कॉलोनी में एक नवजात बच्चा मिला है। राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम के द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल थाना पुरानी छावनी एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर को सूचित करते हुये डायल 100 वाहन (एफ.आर.वी.) को भेजा गया जिनके द्वारा मौके पर पहुँचकर नवजात को अपने संरक्षण में लिया तथा तत्काल डायल-100 स्टाफ के द्वारा उपचार हेतु शासकीय अस्पताल कमलाराजे में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के हीरानगर कॉलोनी मे किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी जब देखा गया तो एक नवजात बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ पड़ा था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया था। स्थानीय लोगों ने डायल 100 पर कॉल कर सूचना दी। राज्य स्तरीय डायल 100 कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होते ही तत्काल एफ़आरवी को रवाना किया गया। डायल-100 एफ़आरवी स्टाफ आरक्षक अवधेश जादौन तथा पायलट राजेन्द्र धाकड़ ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बच्चे को अपने संरक्षण में लिया तथा शासकीय अस्पताल कमलाराजे में भर्ती कराया गया, जहाँ नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। थाना पुरानी छावनी पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version