प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को मनमाड-इंदौर, सुलवाड़े-जामफ़ल इरिगेशन योजना का भूमि पूजन कर करेंगे जनसभा को संबोधित: सुभाष भामरे | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को मनमाड-इंदौर, सुलवाड़े-जामफ़ल इरिगेशन योजना का भूमि पूजन कर करेंगे जनसभा को संबोधित: सुभाष भामरे | New India Times

मनमाड इंदौर रेलवे मार्ग व सुलवाड़े- जामफ़ल- कनोली इरिगेशन योजना का प्रधानमंत्री भूमि पूजन करेंगे। जिसको लेकर नागरिकों में हर्ष व्यक्त की जा रही है। रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे के अथक प्रयासों से यह सफलता मिली है। इस दौरान कल धुलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री खानदेश की आवाम को विभिन्न प्रकार की योजनाओं की सौगात तथा अन्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान खानदेश की बहुप्रतीक्षित भुसावल, नरडाना, शिंदखेड़ा, दोडाईचा, नवापुर, सूरत, मुंबई रूट की नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण करेंगे।

रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए बताया है कि मनमाड इंदौर रेल परियोजना गत चालीस वर्षो से लंबित पड़ी थी, उनके कार्यकाल में इस परियोजना को गति प्रदान की गई। 2016 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस परियोजना को मान्यता देते हुए रेल मंत्रालय की पिंक बुक में अभिलेख दर्ज किया है। सरकार ने 2016 में अंतिम स्विकृती तो दूसरी ओर जहाजरानी मंत्री द्वारा रेलवे एण्ड पोर्ट कारपोरेशन की स्थापना कर जेएनपीटी के माध्यम से इस परियोजना को पूरा करने की पहल की जिसके चलते भूमि पूजन के माध्यमप से सपनों की परी को मूर्त रूप मिलेगा। स्पेशल पर्पस के तहत दोनों राज्यों की सहायता जहाजरानी मंत्रालय द्वारा रेल्वे इन पोर्ट कार्पोरेशन के माध्यम से इस परियोजना को पूरा करने हेतु डीपीआर तैयार कर रही है। जेएनपीटी को लीड एजंसी किया गया है। महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्रीयों की उपस्थिति में MOU जेएनपीटी का ड़ी.पी.आर.भी रेलवे मंत्रालय ने मंजूर किया है। इस परियोजना में लैंड कॉस्ट 1165.39 करोड़ रुपये, कंस्ट्रक्शन सिविल इलेक्ट्रिकल एंड मेकेनिकल 5231.10 करोड़ रुपये आने की संभावना है जिसमें 30 प्रतिशत भाग पूंजी निवेश 70 प्रतिशत बैंक ऋण होगा, इस तरह से रेल लाइन का कार्य किया जाएगा इस परियोजना का भूमि पूजन धूलिया कर जनता के चालीस सालो की तपस्या के फल रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होंगा।

डॉक्टर भामरे के अथक प्रयासों से सुलवाड़े जामफल परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंजूरी प्रदान की . इस परियोजना को विकसित करने के लिए मंत्री भामरे के दो सालों के अथक प्रयासों से 2 दो हजार3 तीन सौ40 चालीस करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया है . बीस सालों से ज़िले की जनता की बहुप्रतीक्षित सुलवाड़े जामफल कनोली लिफ़्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट पिछले बीस सालों से प्रलंबित पड़ा थी । केंद्रीय सुरक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष की कागजी कार्रवाई से धुलिया के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में आज के दिन को लिखा जाएगा इस परियोजना का भूमि पूजन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों धुलिया में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा।

सुलवाड़े-जामफल-कनोली जल सिंचन परियोजना को देश में पहली बार केंद्र सरकार ने विशेष तौर पर निधी सुरक्षा राज्य मंत्री श्री भामरे की कागज़ी पूर्ति करने के उपरांत उपलब्ध कराया गया है। जिसमें क्षेत्र के सौ से भी अधिक गांव के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए केंद्रीय सुरक्षा राज्य मंत्री ने सुलवाड़े जामफल-कनोली सिंचाई परियोजना की सौगात दी है। जिस में एक लाख एकड़ भूमि रकबा जमीन सिंचित होगा। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने लाखों की संख्या में इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने नागरिकों से उपस्थित होने का आव्हान किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version