मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात, पूरी सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात, पूरी सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद | New India Times

अमानगंज में चोरों ने श्री बाला जी मार्केट राजू मोबाइल शॉप में चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित राजू रैकवार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दे दिए हैं जिसमें चोरी की पूरी वारदात साफ दिखाई दे रही है जिससे चोर आसानी से पकड़े जा सकते हैं लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित राजू कहना है कि दुकान में रखे हजारों के मोबाइल फोन चोर चुरा ले गए हैं।

राजू रोजाना की तरह बुधवार रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। गुरुवार को जब सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान में चोरी की वारदात सामने आई। राजू ने दुकान के अंदर का नजारा देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। पूरी दुकान का सामान अस्त-व्यस्त हालत में था। दुकान में रखे नगद सात हजार रु.,हजारो की कीमत मोबाइल फोन और रिचार्ज कूपन ,गायब थे। दुकान में चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दुकान का मुआयना किया।

मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात, पूरी सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद | New India Timesदुकानदार ने चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी दी हैं, जिनमें चोर बेखौफ होकर चोरी करते दिख रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। अमानगंज में चोरी की वारदात से आस—पास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है, दुकानदारों का कहना है कि जहां चोरी की वारदात हुर्इ् है। वहां पुलिस की गश्त रात को नहीं लगती है, विगत दिनों भी ओम साईं राम पैलेस एबम सत्यम पान पैलेस के दुकानदार ने भी थाना अमानगंज में लिखित शिकायत दी थी सत्यम पान पेलिस से 6 से7 हजार नगदी चोरो ने पार की थी जबकि साईं राम पान पेलिस की दुकान में रात में तोड़फोड़ जैसी घटना को अंजाम दिया गया है,लेकिन वह अपने उद्देय में सफल नही हो सके,तीन दिन बीते नही की यह चोरी की घटना घटित हो गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version