ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र में बुधवार की रात को सीतापुर आँख अस्पताल से दवा लेकर वापस घर आ रहे पिता- पुत्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गये जबकि दूसरे पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल से ले जाकर एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। आपको बताते चले कि बुधवार को प्रेमपाल निवासी मलिकपुर थाना नीमगाँव अपने दो पुत्रों के साथ सीतापुर आँख अस्पताल को दवा लेने गए थे।वहां से दवा लेकर वापस आर रहे थे,तभी नीमगाँव थाना क्षेत्र के गांव बरुई के पास तेज रफ्तार से गांव की तरफ से सड़क पा रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी।अचानक टक्कर से मोटरसाइकिल सवार विकास उर्फ मोनू (16) पुत्र प्रेमपाल की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि पिता प्रेमपाल व भाई अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये।सूचना मिलते ही तत्काल नीमगाँव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। घटना स्थल से ट्रैक्टर ड्राइवर भाग गया हैं।पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version