संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय 41वां विराट मानस सम्मेलन एवं जय श्री बजरंग मेला सत्संग धाम पिपरवाह अमानगंज जिला पन्ना के तत्वधान में विगत 40 बर्षों से प्रवचन मानस गंगा अमृतमय रस से जन मानस की पीयूष पिपासा बुझा कर आत्म चेतनता लाने और भक्त रसिक जनों को मानस रस पान कराने का सिद्ध घाट पिपरबाह बजरंग धाम क्षेत्र में मानस प्रवचन नित्य दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक चलते हैं।

जिनमें श्री सुरेंद्र कुमार रामायणी पन्ना कुमारी मालती देवी, रामायणी पंडित जी, दिनेश कुमार त्रिपाठी मानस मधुकर प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, पंडित श्री देवेश शास्त्री रामायणी फैजाबाद अयोध्या उत्तर प्रदेश, पंडित सतपाल जी महाराज रामायण चिरगांव झांसी उत्तर प्रदेश, उपरोक्त मानस बाचक मानस रस द्वारा आम जन को मंत्र मुग्ध कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की रूप रेखा 16 फरबरी तक रहेगी।
