जाॅब दो या जवाब दो: राष्ट्रवादियों ने पकोड़े फ्राय कर जताया विरोध | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जाॅब दो या जवाब दो: राष्ट्रवादियों ने पकोड़े फ्राय कर जताया विरोध | New India Times

जॉब दो या जवाब दो, समृद्धि राजमार्ग की लंबायी से बेरोजगारी की लिस्ट है लंबी, नोटबंदी के दौरान 15 लाख लोग बेकारी के शिकार, स्टैचू की ऊँचाई से बडा है बेरोजगारी का कद, महाराष्ट्र में बेरोजगारों की तादात हुई करीबन 30 लाख, इस ठगसेन सरकार से अब छुटकारा चाहिए, हमारे युवाओ को रोजगार चाहिए, इस तरह के विभिन्न बैनर्स के साथ 13 फ़रवरी को युवक राष्ट्रवादी कांग्रेस ने मोदी और फ़डणवीस सरकार के खिलाफ़ जलगांव में विशाल मोर्चा का आयोजन किया। राष्ट्रवादी भवन से पैदल मार्च कर रहे तमाम पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की मुखालफत में जमकर नारेबाजी की। यही नहीं मोदी जी द्वारा पकौडा स्टाल को रोजगार का अवसर बताने वाले बयान की व्यंगात्मक आलोचना करने के लिए सभी पदाधिकारियों ने बकायदा स्टाल लगाकर पकौडे भी फ्राय किए। जिसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

इस आंदोलन में जिलाध्यक्ष रविंद्र पाटील, पूर्व मंत्री गुलाबराव देवकर, संजय गरुड, दीलिप वाघ, ललित बागुल, विधायक सतीश पाटील, श्रीमती कल्पना पाटील, युवा महानगराध्यक्ष अभिषेक पाटील समेत सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version