कच्ची शराब के खिलाफ चले ताबड़तोड़ कार्रवाई से शराब माफियाअों में मची खलबली | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कच्ची शराब के खिलाफ चले ताबड़तोड़ कार्रवाई से शराब माफियाअों में मची खलबली | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर शराब माफियाओ में हड़कंप मंचा दिया है। छापामार कार्यवाही के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में लहन नष्ट कर शराब बनाने के लिए उपयोग में आने वाले उपकरणों को भी जब्त किया है और साथ ही शराब माफियाओं पर विधिक कार्यवाही भी की है।

शासन के शख्त रवैये के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती पूनम के दिशा निर्देशन में खीरी पुलिस ने जनपद लखीमपुर खीरी में कच्ची शराब बनाने व बिक्री करने वाले शराब माफियाओं पर शिकंजा कंसते हुए छापामार कार्यवाही शुरू कर दी है। आपको बताते चलें कि गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के अंतर्गत चिंहित स्थानों पर प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने एक टीम गठित कर छापामार कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने में आने वाले लहन को नष्ट कर शराब बनाने वाले उपकरणों को जब्त कर शराब माफियाओं पर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और कहा कि यह छापेमार कार्यवाही निरंतर चलती रहेगी। पुलिस की इस ताबड़तोड़ जबर्दस्त कार्यवाही से कच्ची शराब बनाने व बेचने वाले शराब माफियाओ में हड़कंप मचा हुआ है। गठित टीम में स्वयं प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह कोतवाली मय हमराही, एस आई योगेश शंखधार, एस आई विनोद कुमार, महिला आरक्षी रश्मि चौधरी सहित थाने का भारी संख्या में स्टाफ मौजूद रहा। इस तरह की कार्यवाही लगभग हर एक थाने पर हो रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version