इंजीनियरिंग महाविद्यालय में हुआ भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने रक्तदान में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा | New India Times

ओवैस सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

इंजीनियरिंग महाविद्यालय में हुआ भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने रक्तदान में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा | New India Times

मंगलवार 12 फरवरी को ग्राम व्याला स्थित मानव इंजीनियरिंग महाविद्यालय में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस समय उपस्थित सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि जिला अस्पताल में रक्त की कभी कमी नहीं होने दी जाएगी, युवा रक्तदान हमेशा करते रहेंगे।

प्रा. मंदार देशमूख ने बताया कि रक्तदान श्रेष्ठ दान है तथा सभी शारिरिक रुप से समर्थ युवकों को रक्तदान करना चाहिए और सभी को रक्तदान करने की मानसिकता हमेशा ही रखनी चाहिए। इस मौके पर मानव ट्रस्ट के संस्थापक सचिव मनोज महाजन ने कहा के रक्तदान जीवन है, सभी को रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्त का महत्व वही व्यक्ति समझ सकता है जिसे उसकी आवश्यकता होती है। उक्त रक्तदान शिविर का आयोजन प्रा.एस.एस जाने के मार्गदर्शन में किया गया था। शिविर मे प्रा. पोलगावंडे, प्रा.तुषार सांगोले, प्रा.राहुल इंगले, प्रा.योगेश तिडके, अंकुश मोहिते, अभिजित कडु, मंगेश दिगंबर, सुशील बोरकर, सै.सकिबोद्दीन, फैजान खान, राहुल दड़वी, राहुल कदम, राज निम्बाडकर, यश बदमेरा, निखिल नेमाळे, राहुल जोशी, प्रतीक जोशी, मकबूल अदि विघार्थी बडी़ संख्या में उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version