आबकारी अधिकारियों ने पुलिस की मदद से बोगद पुल कलारी का तोड़ा ताला, नाराज रहवासियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

आबकारी अधिकारियों ने पुलिस की मदद से बोगद पुल कलारी का तोड़ा ताला, नाराज रहवासियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

भोपाल के बोगदा पुल कलारी के पास हुए चर्चित मर्डर कांड के बाद मोरारजी नगर वासियों में गुस्से का माहौल हैं। दो दिन पहले कलारी में मोहल्ले वालों के द्वारा लगाया हुआ ताला आबकारी कर्मचारियों की सांठगांठ से पुलिस की मदद से कलारी के मालिकों ने तोड़ दिया है और कलारी को पहले की तरह चलाने की कोशिश कर रहे हैं। मोरारजी नगर वासियों को जब कलारी खुलने की भनक लगी तो वहां की विवाद की स्थिति बन गई और आनन फानन में स्थानीय रहवासी कलेक्ट्रेट में एडीएम संतोष वर्मा को कलारी हटाने के लिए ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन देते हुए रहवासियों ने कहा कि हमारे मोहल्ले में कलारी की वजह से आए दिन मारपीट और गाली गलौज होती है, कलारी में शराब पीते शराबियों ने 5 दिन पहले एक बेगुनाह को छुरी मारके मौत के घाट उतार दिया है, पीड़ित परिवार के यहां अब तक एक महीने में दो मौतें हो चुकी हैं और दो लोगों का इलाज चल रहा है। इसलिए आपसे प्रार्थना है कि आप मोरारजी नगर से कलारी हटाने की कार्यवाही करें। इसके साथ ही रहवासियों ने चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि अगर हमारे मोहल्ले से कलारी नहीं हटी तो पूरे मोरारजी नगर के साथ साथ आसपास के लगे मोहल्लेवासी अपने स्तर से कलारी हटाएंगे। इसके लिए चक्काजाम और आंदोलन करना पड़ा तो वो भी करेंगे।

एडीएम संतोष वर्मा को ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नेता सलाहुद्दीन, मो.फहीम, राजीव शुक्ला, अनीता शुक्ला, गुड्डू सक्सेना, दिनेश त्यागी, रिजवान, जावेद, लईक अहमद, असद खान के साथ ही काफी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

By nit

Exit mobile version