संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर कंट्रोल रूम में आयोजित एक दिवसीय प्रक्षिक्षण शाला में दिल्ली से आये साइबर क्राइम एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने ग्वालियर में कार्यरत साइबर पुलिस एवं सभी नोडल अधिकारियों को और अधिक हाईटेक बनाने के लिए तकनीकी गुर सिखाए। उनके द्वारा आरोपियों द्वारा किये जाने वाले अपराधों और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा की जाने वाली टेक्निकल कार्यवाही के उदाहरण देकर पुलिस अधिकारीयों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। जिसमें एड• एस• पी.श्री पंकज पांडे, एस•पी• ए•जे•के•, ए•डी•पी•ओ• सत्र न्यायालय ग्वालियर साइबर एसपी श्री सुधीर अग्रवाल एवं साइबर जोन ग्वालियर के साइबर नोडल थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।
