शासकीय एमएलबी स्कूल में बालिकाओं के अधिकार को लेकर स्कूल फोरम का हुआ गठन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शासकीय एमएलबी स्कूल में बालिकाओं के अधिकार को लेकर स्कूल फोरम का हुआ गठन | New India Times

गोपाल किरण समाज सेवी संस्था के नेत्रत्व मे चाइल्ड राइट्स ऑब्जेटेवरी मप्र की जिला बाल अधिकार फोरम इकाई ग्वालियर द्वारा मुरार स्थित महारानी लक्ष्मीबाई छात्रा विद्यालय में बालिकाओं के अधिकार की जागरुकता के तहत बालिकाओं में चुनाव के माध्यम से स्कूल फोरम का गठन किया गया।
वरिष्ठ समाजसेवक श्री प्रकाश निमराजे जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए बालिकाओं में चुनाव करवा कर विद्यालय में अध्यक्ष एवं अन्य पदों से स्कूल फोरम का गठन किया।
विद्यालय मे अनेक बालिकाओं में से कुल 15 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिये सामने आए जिनमें से विद्यालय की सबसे होनहार बालिका स्नेहा शर्मा 152 वोट प्राप्त कर विजेता बनी तथा अध्यक्ष पद के लिये चुनी गई। ऐसे ही विद्यालय की एक और होनहार बालिका अंजलि दीक्षित 126 मत प्राप्त कर पाई।
सभी प्रत्याशीइ को डीसीआरएफ संयोजक तथा गोपाल किरण समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे द्वारा बच्चों के अधिकार पर कार्य करने के लिये विद्यालय के विकास एवं घर पर सफाई का ध्यान रखने की शपथ दिलवाई गई।
फोरम पर चर्चा के दौरान 200 किशोरियों ने भाग लिया व स्वच्छ्ता को लेकर अपनी परेशानियां एड. आशा सिकरवार जी से साझा की।
बच्चे अपने साथ साथ उन बच्चों के लिये भी चिंतित थे जो विद्यालय में नहीं हैं। उन्होंने गुणवत्ता से पूर्ण शिक्षा की मांग की।
समाजसेविका रीना शर्मा तथा अर्चना शर्मा (सचिव,’अर्चना एजुकेशन एवं वेल्फेयर सोसायटी’, कल्पना शिक्षा एवं सामजिक उत्थान समिति) के सामने भी बालिकाओं ने अपने विचार रखे जिनका उन्होंने समाधान भी साझा किया। उन्होंने जीवन में बालिकाओं के अधिकारों का महत्व बच्चों को समझाया।
श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने कार्यक्रम के मुख्य तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज में फैली भ्रान्तियां (जैसे सती प्रथा, बेटे को मुखिया होना चाहिये),ऐसी भ्रांतियो को न मानने का संदेश दिया तथा बालिकाओं को उनके अधिकार व उनके सरंक्षण के बारे में समझाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेविका रीना शर्मा, समाजसेवीका अर्चना शर्मा (सचिव,’अर्चना अभ्युदय एजूकेशन एण्ड वेल्फेयर सोसाइटी’,’कल्पना शिक्षा एवम समाजिक उत्थान समिति’), श्रीप्रकाश निमराजे जी (अध्यक्ष गोपाल किरण समाजसेवी संस्था), एडवोकेट आशा सिकरवार तथा विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीकांत राठौर, आरबी से रिटायरड चतुर्भुज माखिजा रहे।
स्कूल फोरम की आगामी मीटिंग 16 तारीख को रखने का तय हुआ जिसमें टीकाकरण, रुबेला/मीसेल्स के बारे में विस्तार से फिर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन श्री प्रकाश निमराजे द्वारा किया गया तथा अतिथियों का आभार व्यक्त महादेवी कामथ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में ज्योति चौहान, देवांश शर्मा, लक्ष्मीकांत भदौरिया, कल्पना शर्मा, महादेवी, स्कूल स्टाफ, वामा श्री एजी सामजिक संस्था के प्रतिनिधि एवं 200 से ज़्यादा किशोरियां मौजूद रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version