अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

एक नई होटल में तीन बदमाशों ने रविवार की रात लगभग 12 बजे जमकर हंगामा मचाते हुए होटल मालिक से जबरदस्ती शराब पिलाने के मांग करने लगे और पैसे देने से इंकार करने पर तीन युवकों ने कुल्हाड़ी से बसराज राठौड़ पर प्राणघातक हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घयाल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक धुलिया शहर से मात्र कुछ दूरी स्थित मोराणे मोड़ समीप होटल तन्वी में तीन बदमाशों ने प्रवेश कर शराब की मांग की जिस पर होटल मालिक बसराज ने होटल में शराब बिक्री नहीं किए जाने की जानकारी दी तो आरोपियों ने शराब पीने के रुपये की मांग की। होटल मालिक के पैसे देने से इंकार करने पर निंशांत विधाते. सनी टोल तथा एक अज्ञात हमलावरों ने होटेल में जमकर हंगामा मचाया और बसराज राठौड़ पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे राठौड़ के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में होटल मालिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। धुलिया तहसील पुलिस थाने में हमलावरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
