वर्ष 2017 में सिटी सेंटर में कंस्ट्रक्शन कम्पनी के मुनीम से 10 लाख की लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

वर्ष 2017 में सिटी सेंटर में कंस्ट्रक्शन कम्पनी के मुनीम से 10 लाख की लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Timesसिटी सेंटर में वर्ष 2017 में कंस्ट्रक्शन कम्पनी के मुनीम से 10 लाख की हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में राहुल इन्दोरिया और वीरू जाट शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि लखनलाल शर्मा पुत्र कृपाराम शर्मा निवासी भिवानी बीएल मेहता कंपनी में मुनीम हैं। 13 जून 2017 को वह सफारी कार से 10 लाख रुपये निकालने बैंक में आये थे। जैसे ही वह पैसे निकाल कर बैंक से बाहर आए कि बाइक सवारौं ने झपट्टा मारकर बेग लूट ले गए। आरोपियों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version