विश्व यूनानी दिवस को सार्थक बनाने हेतु आयोजित हुआ दो चिकित्सा शिविर | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विश्व यूनानी दिवस को सार्थक बनाने हेतु आयोजित हुआ दो चिकित्सा शिविर | New India Times

आयुष विभाग की मंशानुसार विश्व युनानी दिवस को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से ज़िला आयुष अधिकारी डाॅक्टर कलीम अंसारी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत ऐमग्रिद के अधीन ईसीजी शासकिय प्राथमिक शाला हमीदपुरा में निःशुल्क यूनानी स्वस्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दाउदपुरा स्थित शासकीय युनानी औषधालय में पदस्थ युनानी चिकित्सा अधिकारी हकीम डॉ ऐजाज़ अनवर अंसारी ने रोगियों की जांच एंव उपचार कर 83 रोगियों को लाभान्वित किया ।इस के साथ ही एमागिर्द पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मोमिन जमाअत बुरहानपुर के तत्वावधान में मोमिन जमाअत खाना, अंसार नगर, खंडवा रोड में संचालित सेंट अबु अय्युब अंसारी हायर सेकंडरी स्कूल में युनानी डे पर एक व्याख्यान का आयोजन मोमिन जमाअत के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत के मार्गदर्शन एंव प्राचार्य डॉ शकील अंसारी की देख रेख में किया गया जिसमें शासकीय युनानी अधिकारी हकीम डाक्टर ऐजाज़ अनवर अंसारी ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए युनानी डे मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक एंव प्रख्यात चिकित्सक हकीम अजमल खां की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही यूनानी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी छात्रों को टिप्स देकर लाभांवित किया। उक्त शाला में 305 छात्र छात्राओं को यूपीटोरिम पर्फ 200 डेंगू एवं चिकन गुनिया की रक्षात्मक खुराक भी पिलाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version