अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव शहर के कालीघाट किनारे जी. एस. पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजा की धूम रही।
स्कूल के डायरेक्टर गणेश कुमार शाह खुद अपने से स्कूल के बच्चों का पूजा में हर चीज का ख्याल रख रहे थे। पूजा के बाद प्रसाद वितरण, भोजन सहित बच्चों के जरूरी वस्तु के लिए वह खुद से सब का मॉनिटरिंग करते दिख रहे थे।
स्कूल में बच्चों ने भी मां शारदे की पूजा -अर्चना की एवं विद्या की देवी मां शारदे से विद्या-बुद्धि मांगा । पूजा उपरांत बच्चों में खासे उल्लास देखा जा रहा था।
सरस्वती की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था । रंग- बिरंगे बैलून से प्रतिमा के बाहर गेट बनाया गया था।
शाम में मां शारदे का विधिवत आरती हुआ एवं दर्जनों दीप जलाए गए । स्कूल के बच्चों सहित शिक्षकों एवं अन्य लोगों ने भी मां शारदे का आराधना करते रहे।
