सेवालालजी महाराज जयंती के अवसर पर रामराव बापूजी की उपस्थिति में जामनेर में होगा विशाल बंजारा संमेलन | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

सेवालालजी महाराज जयंती के अवसर पर रामराव बापूजी की उपस्थिति में जामनेर में होगा विशाल बंजारा संमेलन | New India Timesजगतगुरु संत श्री सेवालालजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में 17 फ़रवरी 2019 को जामनेर शहर में विशाल बंजारा संमेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस संमेलन के लिए विशेष अतिथि के रुप में धर्मगुरू तथा श्रीक्षेत्र पोहरागड के गादीपती संतश्री रामराव बापूजी उपस्थित रहेंगे। भगवान रामदेवजी बाबा, श्री ईश्वर सिंगजी महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री वसंतरावजी नाईक, श्री लखिताजी बंजारा, ब्राह्मलीन लक्ष्मणचैतन्य बापूजी, श्री दगाजीबापू, श्री नारायणजीबापू जैसे महामानवों के आशिष से कृषि उपज मंडी के प्रांगण में होने जा रहे इस विशाल संमेलन का उद्घाटन अखिल भारतीय गोरबंजारा साहित्य संमेलन की अध्यक्ष्या डाॅ श्रीमती सुनिता अशोक पवार के करकमलों से किया जाएगा। संमेलन की अध्यक्षता महाराष्ट्र राज्य के प्रभारी राजस्व मंत्री श्री संजय राठौड़ करेंगे। वहीं निगम तिराहे पर सुबह 10 बजे विधायक श्री हरी भाऊ राठौड़ के हाथों संत श्री सेवालालजी महाराज की प्रतिमा का पुजन किया जाएगा। जिसके बाद संमेलन स्थली तक अभुतपूर्व अनुशासित रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पारंपारिक होली नृत्य और भजनों का भी आयोजन होगा। संमेलन के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए कई चरणों में जयंती उत्सव समिति का गठन किया गया है। प्रमुख उपस्थितियों मे श्री शाम चैतन्य बापूजी, श्री सागरजी महाराज, श्री शंकर पवार, श्री मदन जाधव, श्री कांतिलाल नाईक, श्रीमती नेहा राठौड़, श्री चरणदास पवार, श्री रायसिंग महाराज, श्री किसन राठौड़, श्री दिलीप राठौड़, श्री राजू नाईक, डाॅ श्री सुदर्शन राठौड़, श्री लखुसिंग नाईक समेत अन्य मान्यवर मौजुद रहेंगे। सीनियर सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुची मे कुल 60 पदाधिकारियों समेत तहसील क्षेत्र के सभी बंजारा सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य, पुलिस पाटील तथा पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। उत्सव समीति में श्री लालचंद चव्हाण, श्री कैलाश राठौड़, श्री राजेश नाईक, श्री श्रीराम राठौड़, श्री मूलचंद नाईक समेत अन्य गणमान्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। विदित हो कि हर साल तहसील क्षेत्र के बंजारा समाज बंधुओं द्वारा संतश्री सेवालालजी महाराज की जयंती पर संमेलन का आयोजन किया जाता है। इस बार होने जा रहे संमेलन के विशेष अतिथि के रुप में पधारने वाले धर्मगुरू तथा श्रीक्षेत्र पोहरागड के गादीपती संतश्री रामरावजी बापूजी की उपस्थिति के कारण संमेलन आयोजन के लिए खास प्रबंधन पर ध्यान दिया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version