मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद्, मुस्लिम महासभा और इंसानी बिरादरी ने इक़बाल मैदान पर किया शराबबंदी की मांग को लेकर प्रदर्शन | New India Times

नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद्, मुस्लिम महासभा और इंसानी बिरादरी ने इक़बाल मैदान पर किया शराबबंदी की मांग को लेकर प्रदर्शन | New India Times

भोपाल स्थित ऐतिहासिक इक़बाल मैदान पर आज शाम 4 बजे मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद्, मुस्लिम महासभा और इंसानी बिरादरी जैसी सामाजिक संस्थाओ ने मिलाकर शराब बंदी की मांग और उनेज खान के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान मध्य प्रदेश में शराबबंदी और उनेज खान के हत्यारों को फांसी देने की मांग की।

मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद्, मुस्लिम महासभा और इंसानी बिरादरी ने कमलनाथ सरकार से मांग करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में पूरी तरह से शराबबंदी की जाए और खासकर भोपाल में जो कलारियां इंसानी आबादियों के बीच हैं उनको बंद किया जाए और इन शराब की कलारियो को शहर से बाहर किया जाए।

तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि भोपाल में इंसानी आबादियों के बीच में ये कलारियां और इनमें शराब पीते शराबियों से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। शराब पीकर मोहल्ले में गाली,गलौज,मारपीट,छेड़छाड़ और उत्पात मचाते इन शराबियो ने भोपाल में कई लोगो की जाने ले ली हैं। और इन शराबियो की वजह से औरते घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। और छोटी,छोटी बच्चियो का बलात्कार हो रहा हैं। लिहाजा हमारी मांग हैं की मध्य प्रदेश में शराब बंदी की जाए और उनेज खान के हत्यारो को फांसी दी जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version