शादी समारोह में शामिल होने गये परिवार के बंद घर में लाखों की चोरी | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

शादी समारोह में शामिल होने गये परिवार के बंद घर में लाखों की चोरी | New India Times

धुलिया में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर शनिवार की दोपहर से शाम के दौरान अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार चालीस गांव रोड पुलिस थाने सीमा क्षेत्र के मुस्लिम नगर इलाके में शनिवार की दोपहर आवास स्वामी पड़ोसी के विवाह समारोह का भोजन करने परिवार समेत निवास स्थान को कुंडी लगा कर अब्दुल कलाम मोहम्मद इस्लाम शाम 6 बजे तक विवाह स्थल पर ही थे, इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके आवास की कुंडी खोल कर प्रवेश कर गोदरेज कपाट की दराज के ताले चाबी से खोलकर उसमें रखी नकद राशि तीन लाख
पच्चीस हजार रुपये ले कर फरार हो गए। इस दौरान जल्दबाजी में कुछ 500 रुपये के नोट तिजोरी के दराज में ही उलझ कर रह गये। देर रात पुलिस टीम ने मौके वारदात का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version