ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए खरीदे जाने वाले लाखों के डेक्स के जांच की मांग को लेकर वितरक कांट्रेक्टरों ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए खरीदे जाने वाले लाखों के डेक्स के जांच की मांग को लेकर वितरक कांट्रेक्टरों ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन | New India Times

यवतमाल जिला परिषद के महिला एवं बालकल्याण विभाग की ओर से जिले की ग्रामीण क्षेत्र में स्थित आंगनवाड़ी के खरीदे जाने वाले लाखों रूपयों के टू पीस इन्जेक्शन मोल्डेड पॉलीमर डेक्स की जांच करने की मांग का ज्ञापन वितरक कांट्रेक्टरों की ओर से जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को 8 फरवरी को सौंपा गया। वितरक कंत्राटदारों ने सीईओ को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि 8 फरवरी को वितरक तथा उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी महिला एवं बालविकास के केबिन में सभा आयोजित की गई थी, लेकिन इस समय संबधीत अधिकारी दौरे पर गए थे। संबधित विभाग से संपर्क करने पर निविदा में दर्ज टू पीस इंजेक्शन मोल्डेड पॉलीमर डेक्स सामग्री खरीदी करने की जानकारी मिली। यह सामग्री देखने पर वह मजबुत नजर नहीं आती, उसका वजन भी 3 से 4 किलो ग्राम हो इसलिए वितरकों ने एक डेक्स सैंपल के रूप में पेश किया उसका वजन 9 से 10 किलो है जिसमें लोहे की फ्रेम भी मजबुत और टिकाऊ है, इसलिए दोनों सैंपल का निरिक्षण एवं जांच कर निर्णय लें ऐसा ज्ञापन में कहा गया है।

ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए खरीदे जाने वाले लाखों के डेक्स के जांच की मांग को लेकर वितरक कांट्रेक्टरों ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन | New India Times

इस ज्ञापन में महालक्ष्मी इंजिनीअरींग एंड फेब्रिकेशन कांट्रेक्टर अकोला बाजार रोड यवतमाल, सागर फेब्रीकेशन अँड स्प्रे पेटींग वक्र्स पांगरी रोड बीड, एम.एम. फेब्रिकेशन वर्क्स मालाणी सोसायटी, यवतमाल, आकाश इंजिनियरिंग वर्क्स, जालना रोड बीड के हस्ताक्षर हैं। इसकी प्रतीलिपी जिल्हाधिकारी यवतमाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यारी अधिकारी जि.प. यवतमाल, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी महिला व बालविकास जि.प. यवतमाल को प्रस्तुत किए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version