रहीम शेरानी, छिंदवाड़ा/भोपाल (मप्र) NIT:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सुपुत्र नकुलनाथ के सक्रिय राजनीती में आने की अटकले तेज़ हो गई हैं।
छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस नकुलनाथ को 2019 का लोकसभा चुनाव छिंदवाड़ा से लड़ाना चाहती है। छिंदवाड़ा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की पहली पसंद नकुलनाथ ही बने हुए हैं और वो चाहते हैं की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट नाथ परिवार के पास ही रहे। छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री ने भी नकुलनाथ का एकमात्र नाम कमेठी को भेजा है। सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने पुत्र नकुलनाथ को सक्रिय राजनीति में लांच करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए तारीख फिक्स कर ली गई है और एक भव्य युवा सम्मेलन रखा जा रहा हैं। उस सम्मेलन में नकुलनाथ सक्रिय राजनीति के मैदान में उतर जाएंगे।
