रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

राणापुर में नन्हे मुन्ने भैया-बहनों की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति के साथ सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयाेजन हुआ। कल दाेपहर 12:30 बजे विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। मुख्य अतिथि कैलाश चौधरी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना बालिका ने प्रस्तुत की। समारोह में विद्यालय के कक्षा नर्सरी से पांचवी के तक के बच्चाें ने… छोटी सी प्यारी सी नन्ही सी आई कोई परी.., छाेटी-छाेटी चिड़िया.., सारे संस्कार किसने बनाया..फुलाें का तारा मेरी बहना..मैं नाचू बिन घुंघरू.., एेसी अनेक नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुति दी गई। उपस्थित दर्शकों द्वारा उन्हें तालियाें के गुंजन द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे, अभिभावक नगर के गणमान्य नागरिक व बाल विकास समीति अध्यक्ष रमेशचन्द्र सोनी, छगनलाल प्रजापति, राजेन्द्र उपाध्याय, श्रीमती अनिता उपाध्याय, सुश्री माहेश्वरी त्रिवेदी श्रीमती माया अग्रवाल, मांगु वसुनिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन नैना माली के द्वारा किया गया।
