मेक्रो विज़न अकादमी को मिली आल इज़ वैल की सनद | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मेक्रो विज़न अकादमी को मिली आल इज़ वैल की सनद | New India Times

आयकर विभाग एक ऐसा विभाग है, जिससे हर व्यापारी डरा सहमा रहता है। आयकर विभाग के अधिकारियों के बारे में यह बात मशहूर है कि वह जहां भी जाते हैं, खाली नहीं लौटते बल्कि आयकर विभाग की झोली भर कर ही निकलते हैं। लेकिन संभवतः यह पहला मौका है कि मेक्रो विज़न अकादमी से आयकर विभाग की सर्चिंग टीम के अधिकारीगण पहली बार बैरंग लौट रहे हैं। इस प्रतिनिधि से मेक्रो विज़न अकादमी के मुख्य संचालक आनंद प्रकाश चौकसे ने अनेकों बार इस बात को विश्वास के साथ दोहराया है कि उनके संस्थान की जांच के लिए वह सदैव तैयार रहते हैं, चाहे इंकम टैक्स की क्यों न हो और इंकम टैक्स की सर्च टीम के लौटने के बाद आनंद प्रकाश चौकसे के क़ौल की सत्यता 100 प्रमाणित होती है। वैसे आनंद प्रकाश चौकसे द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर पुनः अपने स्वविवेक से अपनी बात को अभिव्यक्त किया है कि ” आल इज़ वैल ” हालांकि उनके निर्माणाधीन अस्पताल का नाम भी आल इज़ वैल है।माना जा रहा है कि आयकर विभाग की सर्च टीम का लौटना इस बात का इशारा है कि आल इज़ वैल इन मेक्रो विज़न अकादमी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version