यूपी बोर्ड परीक्षा में क्या नकल पर लगेगी लगाम, नकल माफियाओं के गिरोह हुए सक्रिय | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​

यूपी बोर्ड परीक्षा में क्या नकल पर लगेगी लगाम, नकल माफियाओं के गिरोह हुए सक्रिय | New India Timesआगामी 16 मार्च से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होने जा रही है।बोर्ड प्रशासन जहां नकल विहीन परीक्षा कराने की तैयारी कर रहे हैं वहीं ऊंची पहुंच रखने वाले नक़ल माफियाओं के गैंग सक्रीय होकर अपनी कमर कस चूके हैं। ​

यूपी बोर्ड परीक्षा में क्या नकल पर लगेगी लगाम, नकल माफियाओं के गिरोह हुए सक्रिय | New India Timesसूत्रों की मानें तो नकल माफिया नक़ल कराने का रेट भी फिक्स कर चुके हैं। नक़ल माफियाओं की तैयारियां तो एक ओर जहां जोर शोर से चल रही हैं वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग नक़ल विहीन परीक्षा का कोई दावा नही कर रहा है। क्या नक़ल माफियाओं की पहुंच इतनी ऊंची है कि शिक्षा विभाग नक़ल विहीन परीक्षा के लिए कोई नया और ठोस कदम उठाने से घबरा रहा है? बिना मानक के डिग्री धारकों को भी शायद केंद्र व्यवस्थापक बना दिया जायेगा जो नक़ल माफियाओं को सहयोग प्रदान करेंगे। ​

यूपी बोर्ड परीक्षा में क्या नकल पर लगेगी लगाम, नकल माफियाओं के गिरोह हुए सक्रिय | New India Timesसमाचार पत्रों द्वारा मुद्दे को उठाने के बावजूद भी जिला विद्यालय निरीक्षक बहराइच सभी केंद्र व्यवस्थापकों की डिग्री का सत्यापन कराना उचित नहीं समझते हैं। कहीं ना कहीं यह बात भी नक़ल माफियाओं के दबाव के रूप में देखि जा सकती है।  मानक विहीन विद्यालयों का परीक्षा केंद्र बन जाना केंद्र व्यवस्थापकों की डिग्री का सत्यापन न कराना क्या यही नक़ल विहीन परीक्षा का सत्य है? शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए है जबकि बोर्ड परीक्षा में अब इतने कम दिन बचे हैं। फिल्हाल ऐसी कोई रणनीति विभाग की नजर नहीं आ रही है जो नक़ल विहीन परीक्षा का दावा कर सके, जिससे नक़ल माफियाओं के हौसले दिन प्रतिदिन बुलन्द होते जा रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन नक़ल विहीन परीक्षा के लिए क्या ठोस कदम उठाएगा???

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version