संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

फूल बाग स्थित रानी लक्ष्मी बाई समाधि के सामने मैदान में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना आमरण अनशन पर बैठे मीडिया प्रभारी जगदीश सिंह राजावत एवं उनके सहयोगी धुर्व सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार हम केवल ग्वालियर में भूख हड़ताल को मंगलवार की शाम 5:00 बजे के बाद समाप्त कर देंगे लेकिन हमारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रोज की तरह 24 घंटे जारी रहेगा। राजावत ने बताया कि देशभर में अन्ना हजारे सहित उनके समर्थक आमरण अनशन बनने पर पांच मुख्य मांगों को लेकर बैठे हुए हैं:
1. केंद्र सरकार लोकपाल बिल पारित करते हुए सभी 29 राज्यों में लागू करे।
2,देश से सभी किसानों का सम्पूण ऋण माफ़ एक साथ किया जाए।
3. स्वामी नाथन आयोग की c+2- 50 के तहत फसलों पर लागत का डेढ़ गुना लाभकारी मूल्य दिया जाये एवं फसल क्रय करने की गारन्टी को लेकर कानून बनाया जाए।
4. फल,दूध, दही, मक्खन, खरीदी पर समर्थन मूल्य खरीदने लागू हो।
5. देश के सभी किसान की न्यूनतम आय सुनिचित करते हुए 55 वर्ष की आयु पूण कर चुके है बुजुर्ग किसानों को 18000 पेंशन प्रतिमाह लागू हो।
राजाबत ने बताया की केंद्र भजपा सरकार इन्हीं मुद्दों को लेकर सत्ता में आई थी लेकिन बाद में भूल गई, अब हम इन्हें सबक सिखायेंगे। साथ ही आज मंगलवार की शाम 5 बजे से भूख हड़ताल खत्म करके अनिश्चितकालीन 24 घंटे धरना देंगे जब तक कि हमारी मांगे पूरी नहीं हो जातीं।
